सूअर का शिकार करने के लिए फैलाया था जाल, मारा गया तेंदुआ तो फैंक कर भाग गए आरोपी, FOREST TEAM ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

मुकेश प्रजापति@खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना क्षेत्र के हिंडोराखेड़ी गांव के डोंगा से आ रही है। जहां गत दिवस एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने शिकारियों की तलाश करना शुरु कर दिया जिसके 24 घंटे के अंदर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत दिवस एक खेत में तेंदुआ का शव मिला था। जिसकी सूचना मिलने के बाद फारेस्ट डीएफओ मीनाकुमारी मिश्रा के मार्गदर्शन में एसडीओ एमके सिंह व वन परीक्षेत्र अधिकारी अनुराग तिवारी के द्वारा सूचना मौके पर पहुंचकर तेंदूए के शव का परीक्षण किया गया।बताया था की तेंदुए का शिकार जाल लगाकर किया गया है।
जिसके बाद वनपरिक्षेत्र की टीम निरंतर शिकारियों की तलाश में जुटी थी ओर आज 24 घंटे के भीतर तेंदुए का शिकार करने वाले दो आरोपियों छोटे लाल जाटव,सुरेश जाटव को पिछोर वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंजर अनुराग तिवारी के साथ वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकारियों ने शिकार की बात स्वीकार की है। वन विभाग ने आरोपी शिकारियों को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों ने बताया कि सुअर का शिकार करने के लिए खेत में फैलाए गए जाल में जंगली सुअर की जगह तेंदुआ फंस गया था। इसे छिपाने आरोपितों ने घटनास्थल से करीब 250 मीटर दूर स्थित तेंदुआ का शव फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए दोनो आरोपितों ने वन अमले के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपितों ने वन अमले को दिए बयान में बताया कि करीब पिछले महीने पहले खेत में फैलाए गए जाल की चपेट में एक जंगली सुअर आ गया था, जिसका मांस आरोपितों ने खाया था। दोबारा जंगली सुअर को फंसाने जाल फैलाया गया था, जिसकी चपेट में आने से तेंदुआ मृत हो गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में खनियाधाना डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया, बामोरकलां डिप्टी रेंजर सुदामा मिश्रा सहित रुद्र पुरोहित वन रक्षक, वन रक्षक प्रशांत दांगी, वन रक्षक केशव झा,राघवेंद्र रावत वन रक्षक, अवदेश सिंह वन रक्षक एवं वाहन चालक मनभान सिंह व एस. एफ.बल की एहम भूमिका रही ।