सीमेंट व्यापारी के यहां 6 लाख की चोरी: दादाजी की मौत के बाद दूसरे घर गया था पूरा परिवार,चोरों ने पूरा घर साफ कर दिया

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे के नई तहसील के पास से आ रही है। जहां एक सीमेंट व्यापारी के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कार्तिक गुप्ता पुत्र संतोष सोनी उम्र 28 साल करैरा में सीमेंट का व्यापार करता है। बीते 14 दिसंबर को उसके दादाजी का निधन हो गया था। जिसके चलते वह अपने शिवपुरी रोड पर स्थिति पुराने घर पर पुरे परिवार के साथ चला गया था। उसके बाद कल रात्रि में वह 11 बजे कपडे लेकर बापिस अपने पुराने घर चला गया। उसके बाद सुबह 5 बजे जब लौटा तो देखा कि चोरों ने घर से चोरी कर ली है।
बताया गया है कि चोर घर का रोशनदान की जाली तोडकर घर में घुसे थे। उसके बाद आरोपीयों ने सुने घर में बडी ही आसानी से चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि रोशनदान इतना छोटा है कि उसमें से कोई बडा व्यक्ति निकल नहीं सकता। बताया गया है दादाजी की मौत के बाद व्यापारी सीमेंट की दुकान की सिलक लगभग 3 लाख भी घर में रखे हुए था। चोरों ने तीन लाख की नगदी सहित चोने चांदी के जेबर कीमती लगभग 3 लाख सहित 6 लाख की चोरी की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
