नगर पालिका अध्यक्ष को नही मिल रही स्वागत द्वार बनाने जगह, प्रशासन के सामने गिड़गिड़ाती नजर आई अध्यक्ष महोदया

शिवपुरी। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा कार्यक्रम है जिसे लेकर सबसे ज्यादा परेशान शिवपुरी नगर पालिका हुई है। अभी तक जो नरक पालिका बनी हुई थी उसे रातों रात चमकाना भी है और टारगेट पर भी शायद नगर पालिका सीएमओ ही है। परंतु इस कार्यक्रम में नगर पालिका की यह हालात होगी सोचा भी नही होगा। आज बेनर से पूरा शहर पटा पड़ा है। परंतु नगर पालिका की सीमा के अंदर नगर पालिका अध्यक्ष को ही बैनर लगाने जगह नही मिल पा रही।
उनका स्वागत द्वार कार्यक्रम स्थल के बाहर लगना था। परंतु यहां सुरेश राठखेड़ा के बैनर पोस्टरों ने पूरी जगह को घेर लिया। जिसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष का यहाँ स्वागत द्वार नही लग पा रहा। जिसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष एसडीएम के आगे गिड़गिड़ाती नजर आई। उन्होंने एसडीएम से स्वागत द्वार लगवाने की बात कही। परंतु एसडीएम ने भी सिक्योरिटी रीजन का हवाला देखर द्वार नही लगाने की कहा।
यहां मेन गेट पर राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के बैनर लगे हुए थे। जिन्हें देखकर नगर पालिका अध्यक्ष के एक साथी ने तो यह तक कह दिया कि उनसे तो हटा दो उनका क्षेत्र नही है वह अपने क्षेत्र में लगा ले। जिसपर एसडीएम ने ऐसा नही करने की कहा। उसके बाद उन्होंने बैलून का गेट बनाने का आग्रह एसडीएम से किया जहां एसडीएम ने उन्हें स्वागत गेट छोड़कर बैलून का गेट बनाने की कहा।