भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित निर्दलीय पार्षद गौरव सिंघल के स्वागत द्वार हटा कर फेंके, सांसद सिंधिया के फोटो नही थे

शिवपुरी। आज शिवपुरी दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दौरे कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने नेताओ में भी पोस्टर बार की होड़ मची हुई है। इसे लेकर नेताओ ने बैनरों से पूरे शहर को पाट दिया है। इसी के चलते भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित निर्दलीय पार्षद गौरव सिंघल ने भी पूरे शहर में अपने पोस्टर ओर बैनर लगवाए है।

इसमें भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित चल रहे निर्दलीय पार्षद ने पूरे शहर में बैनर पोस्टर लगवाए है। जिसमें शहर में मुख्यमंत्री जी के प्रवेश पर सबसे पहले 2 बत्ती चौराहे पर एक स्वागत गेट भी गौरव सिंघल ने लगवाया।

परंतु इस स्वागत गेट को परेशान ने सीएम सिक्योरिटी का रीजन बताकर हटवा दिया। बताया जा रहा है कि इस बैनर में गौरव सिंघल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित किसी भी भाजपाई का फोटो नही लगवाया था। इस बेनर में महज मुख्यमंत्री के साथ यशोधरा राजे सिंधिया और गौरव सिंघल का फोटो है। जिसे हटा दिया गया है। इसमें तर्क यह दिया जा रहा है कि इसे सीएम सिक्योरिटी रीजन के चलते पूरे शहर के स्वागत द्वारो को हटाया गया है। परंतु जब शहर का जायजा लिया तो उसने ओर जगह स्वागत द्वार लगे हुए दिखाई दिये।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *