BSP जिलाध्यक्ष का सीधा आरोप: मंत्री सुरेश राठखेडा की सह पर मारी है उनके ब्लॉक अध्यक्ष को गोली

शिवपुरी। आज जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के परीच्छा गांव में बसपा के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारने के मामले में नया मोड आया है। यहां बसपा के जिलाध्यक्ष धनीराम चौधरी ने पोहरी विधायक और राज्यमंत्री सुरेश धाकड राठखेडा पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि यह गोलीकांड उनकी सह पर हुआ है। इस मामले में पुलिस आरोपी कल्याण जाटव निवासी सिलपरी और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर परीच्छा क्रेशर के पास पोहरी की और से आ रहे बसपा के पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष विजय जाटव निवासी पोहरी को सिलपरी गांव के निवासी कल्याण जाटव ने चलती बाईक पर गोली मार दी थी। इस मामले में गोली विजय की पीट में लगी। जिसके चलते उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि इस हत्या के प्रयास के पीछे लोन की रिकवरी का मामला था। इसी बात को लेकर यह घटना घटित हुई।
इस मामले में आज जिला चिकित्सालय में बसपा के जिलाध्यक्ष धनीराम चौधरी ने राज्यमंत्री सुरेश राठखेडा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह घटना राज्यमंत्री की सह पर हुई है। यहां से उनकी पार्टी से कैलाश कुशवाह लगातार दो बार इन्हें कडी टक्कर देते आ रहे है। जिसके चलते यह पार्टी के लोगों को परेशान करने के लिए उनके कार्यकर्ताओ पर लगातार दबाव बना रहे है। इसके चलते उन्हेें परेशान किया जा रहा है।