लव मैरिज के बाद बच्चे को गिराने को लेकर हॉस्पिटल में फैमली ड्रामा,दामाद पर लगाये गंभीर आरोप,जमकर हंगामा

शिवपुरी। आज जिला चिकित्सालय उस समय अखड़ा बन गया जब एक महिला अस्पताल में आकर हंगामा करने लगी। महिला हंगामा करते हुए अपने दामाद पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आई। इसे लेकर दोनों में जमकर हाथपाई भी हुई। हालात यह हो गई कि मामले को सुलटाने पुलिस को बुलाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार आज एक विवाहिता को ब्लीडिंग की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवाहिता के परिजनों का आरोप था कि उसकी बेटी को उसके पति द्वारा बच्चा गिराने के लिए गोली खिला दी गई थी। जिससे उनकी बेटी की कोख में पलने वाले बच्चे ने पेट मे ही दम तोड़ना पड़ा।

इस घटना के बाद अब वह अपनी बेटी को उसके पति के साथ नही रहने देंगे। विवाहिता का पति अपनी पत्नी को मायके पहुंचाने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर तमाशा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मामले को शांत कराते हुए विवाहिता को पहले गायनिक वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कराया।

बताया गया है कि विशाल राठौर उम्र 23 निवासी गउशाला ने गउशाला में रहने वाली बैजंती आदिवासी से दो साल पहले लवमैरिज की थी। विशाल आटो चलाता हैं। इस दौरान इनका यहां एक साल का लडका भी हैं। बताया जा रहा है कि बैजंती 3 माह के गर्भ से थी और इस दौरान उसके ब्लीडिंग होने लगी। इस कारण बैजंती के पति विशाल ने उसे जिला चिकित्सालय में 3 दिन पहले भर्ती कराया था।

विशाल ने बताया कि आज अचानक से बैजंती की मां पिता और भाई अस्पताल पहुंचे और अपनी लडकी बैजंती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। बैजंती भी अपने मायके जाने को तैयारी थी लेकिन इस बात का विरोध विशाल ने किया। बताया जा रहा है कि विशाल के साले सास ओर ससुर ने उसकी साथ मारपीट की।

विशाल की मां सुशीला का कहना है कि जब विशाल ने शादी की थी तो बैजंती के माता-पिता ने कहा था कि हमारी लड़की तो हमारे लिए मर गई है। शादी के बाद उसके यहां एक लडका हुआ था तब उसे कोई देखने नही आया है अब वह बैजंती को अपने साथ क्यों ले जा रहे है। आज बैजंती के माता पिता ने आकर हमारे साथ गाली गलौज की है।

इस मामले में बैजंती के माता पिता का कहना था कि विशाल हमारी लड़की को अच्छी तरह से नही रखता हैं और उसने ही बच्चा गिराने की गोली उसको खिलाई हैं इस कारण ही उसके यहां ब्लीडिंग हुई है। इस कारण ही उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

इनका कहना है
इस मामले में फिलहाल दोनों पक्षों को समझा कर पहले विवाहिता को उपचार लिए भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के बयानों लेने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
अमित भदौरिया,नगर निरीक्षण शिवपुरी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *