बाईक पुलिया में जा घुसी, चालक की मौत: ट्रेक्टर के नीचे आया किसान ,गंभीर

बदरवास। खबर जिले के बदरवास और कोलारस थाना क्षेत्रों से है। जहां एक बाईक पुलिया में घुसने से बाईक सबार की मौत हो गई है। वही दूसरे हादसे में एक ट्रेक्टर के नीचे किसान आ जाने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घायल किसान को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार पहली घटना जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोध गांव के पास की है। जहां एक बाईक अनियंत्रित होकर पुलिस में जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लक्खा पुत्र कमला आदिवासी निवासी अटलपुर उम्र 22 साल मजदूरी का काम करता था। लक्खा अपने गांव अटलपुर से लुकवासा की ओर जा रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया। बदरवास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना जिले के कोलारस कृषि उपज मंडी की है। जहां राजस्थान से कस्बाथान से मंडी में फसील बैचने आया किसान ट्रेक्टर के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि किसान देवी सिंह जाटव ट्रैक्टर ट्रॉली में सरसों भरकर कोलारस की कृषि उपज मंडी बेचने पहुंचा था। किसान मंडी से फसल बेच कर बीती रात वापस अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान कोलारस के मानीपुरा क्षेत्र में मेलाग्राउंड के पास ट्रैक्टर एक्सल टूटने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला गया। किसान को पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया किसान की हालत स्थिर बनी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *