अंधे कत्ल का पर्दाफाश: लूट के उद्देश्य से पानी में डूबा डुबा कर की थी सजिदेबाई की हत्या

कोलारस। आज कोलारस पुलिस के हाथ बडी सफलता लगी है। बीते 12 जुलाई को एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि बीते 12 जुलाई को कोलारस में रहने वाले पुरुषोत्तम धाकड निवासी बेदा होटल के सामने फोरलेन के पास अपने खेत से अपनी मां साजिदबाई के साथ फोर लेन पर घर जाने के लिये शाम करीब 07.00 बजे पहुंचे पुरुषोत्तम ने अपनी मां सजिदेबाई को मोबाईल की टार्च जलाकर दी थी। और वह लेवर को छोडने चला गया। उसके बाद बापिस लौटा तो मां नहीं मिली।
उसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी तो रात्रि में लगभग 11 बजे सजिदेबाई की लाश खेत में पानी के गड्डे में मिली। जिसे देखकर प्रथम दृष्यता ही यह समझ आ गया था कि महिला की सिर पकडकर पानी में डूबाकर हत्या की गई है। इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को दी। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने तत्काल इस अंधे कत्ल का खुलासा करने का टास्क कोलारस पुलिस को दिया।
जिसपर से कोलारस टी. आई. कोलारस मनीष कुमार शर्मा, उनि अक्ति उपाध्याय और उनकी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण भुरिया एवं एस. डी. ओ.पी. कोलारस श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में अज्ञात हत्यारो का पता बलाने दिन रात एक कर दिया खुद के मुखबिरों के अलावा टैक्नोलाजी की भी मदद ली गई।
जिसमे कुछ महत्वपूर्ण सूत्र मिलने से अक्ति उपाध्याय के साथ भूपेन्द्र तोमर,अवतार सिंह, वित्तीय सिंह,नरेश दुबे, पुष्पेन्द्र रावत, जगदीश यादव थाना देहात अशोकनगर की टीम की विशेष रूप से लगाया गया। विशेष अभियान चलाकर अज्ञात हत्यारों का पता भोपाल, उज्जैन, अशोकनगर में लगाया तो पता चला कि मेहरवान नाम का एक मजदूर भोपाल में दानिस अली को एक मोबाईल गिरवी रखा था जिसे वापस ले गया।
मेहरबान मजदूर था और रेनबसेरा में रहता था टीम को एक संस्था का पता लगा जो आवारा लावारिस लोगों के आधार कार्ड बनवाती है, जिसके रिकार्ड को गाला गया तो मेहरबान पुत्र गणेशराम के नाम से आधार कार्ड का फार्म मिला जिस पर लगे फोटो को दानिस ने मेहरबान के रूप में पहचाना फार्म में मेहरबान का पता नहीं था पुलिस टीम ने भोपात, उज्जैन के मजदूरी कुदा बीनने वालों एवं विद्यारियों से पूछताछ व जानकारी हासिल की तो मेहरबान का पूरा नाम मेहरवान पुत्र गणेशराम अहिरवार निवासी पीपलखेड़ा थाना देहात अशोकनगर पता चला।
पुलिस दल ने मेहरवान अहिरवार को तलाश कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी बिक्की कोरी निवासी बासी पाना जखीरा जिला ललितपुर उ.प्र. एवं बिक्की के एक अन्य साथी के साथ लूट के उद्देश्य से साजिदेबाई की हत्या करना स्वीकार किया और साजिदेबाई से लूटा गया माल बरामद कराया। अभी विवेचना जारी है जिसमे आरोपी बिक्की कोरी का ललितपुर बेल में होता पता चला है जिसे विधिक प्रक्रिया से लाने की कार्यवाही की जा रही है। कोलारस नगर की जनता और क्षेत्र के बन प्रतिनिधियों द्वारा चाना कोलारस पुलिस की सराहना की जा रही है।