ट्रेक्टर के नीचे दबने से घायल देवेन्द्र ने उपचार के दौरान तोडा दम

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम विजरावन टपरन सहराना के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। इससे नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार देवेंद्र पुत्र श्याम सिंह गुर्जर निवासी बसाई सोमवार देर शाम बदरवास से अपने गांव के लिए ट्रैक्टर ट्राली से जा रहा था। तभी विजरावन टपरन सेहराने के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से से देवेन्द्र सिंह रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गया जहां हालत ज्यादा खराब होने से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *