सहाब! में कहीं नही गई,पति ने भागने की झूठी शिकायत कर दी,वह प्रताणित करता है

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के लालमाटी से आ रही है। जहां बीते 12 नवंबर को रात से गायब एक महिला ने आज पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर अपने पति पर प्रताणना और झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे लगातार प्रताणित कर रहा है। अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी पर वयान दर्ज कर अब मामले की जांच शुरूक कर दी है।

पत्नि ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया है कि उसका पति उसे बदनाम करना चाहता है। इसी के चलते पति ने उसकी किसी और के साथ भाग जाने की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उसका पति कई सालों से उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता है। 12 नवंबर को उसके पति ने उसके साथ झगड़ा किया था। जिससे वह नाराज होकर अपने मायके चली आई। उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। उसके पति ने उसे दुनिया में बदनाम कर दिया। अब वह अपने पति से तलाक चाहती है।

इस मामले में बीते दिनों महिला के पति ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया था कि जब वह इंदौर में मजदूरी कर रहा था तो उसकी एक मुंहबोली चाची के यहां उसकी पत्नी का आना जाना रहता था। उसकी मुंहबोली चाची ने उसकी पत्नी को गलत संगत में डलवाया और अपने साथ मिला लिया। उक्त मुंहबोली चाची के यहां उसका भतीजा छोटू का आना जाना बना रहता है। उसे शक है कि उसकी पत्नी छोटू के साथ भागी है। इसमें उसके ससुरालियों ने छोटू से पैसे का लेनदेन कर उसका साथ दिया है। इस मामले में पुलिस अब महिला के बयानों की सच्चाई की पडताल कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *