शिवपुरी के अधिकारियों की LOVE STORY चर्चा में: एक ही विभाग में पदस्थ है दोनों, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

शिवपुरी। बैसे तो शिवपुरी में जो अधिकारी आता है वह शिवपुरी का होकर ही रह जाता है। शिवपुरी एक ऐसी जगह है जहां जो भी अधिकारी अपनी पोस्टिंग करा लेता है उसके बाद यह ​अधिकारी यहां से जाने का नाम नहीं लेना चाहता। शिवपुरी की हालात यह है कि यहां से ट्रांसफर होने के बाद भी अधिकारी जुगाड के जरिए ​सीट पर कंट्रोल करते हुए हमेशा चर्चाओं में रहते है। परंतु बीते दिनों जिला शिक्षा अधिकारी का एक आॅडियों बायरल होने के बाद से शिवपुरी रंग रसिया अधिकारियों की तादात बढती जा रही है।

रसिया अधिकारी का आॅडियों बायरल होने के बाद फिर एक मामला मध्यप्रदेश वेयर हाउससिंग बोर्ड से भी सामने आया। जहां एक अधिकारी ने अपने ही समकक्ष महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। इस मामले में हांलाकि दोनों को ही हटा दिया। परंतु अब फिर एक वार शिवपुरी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहां पदस्थ एक महिला अधिकारी की प्रेम कहानी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पदस्थ महिला अधिकारी का अपने ही विभाग के बडे अधिकारी के साथ बीते कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ​यह प्रेम प्रसंग अभी तक चोरी छुपे चल रहा था। परंतु अब यह खुलकर सामने आ गया है। सामने भी उस समय आया ​जब दोनोे की शादी तय हो गई। अब यह दोनों अधिकारी बहुत जल्द विबाह बंधन में बंधने बाले है।

सूत्रों की माने तो एक ​अधिकारी तहसील स्तर पर तो दुसरा अधिकारी जिले स्तर पर है। जिसके चलते दोनों की जुगलबंदी लंबे समय से चल रही थी। उसके बाद अब दोनों ने अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इनकी शादी विभाग में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। स्वतंत्र शिवपुरी की और से दोनों को शादी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *