जीवन में हर महिला किसी न किसी समय हिंसा का अनुभव करती है: देवेन्द्र सुंदरियाल

शिवपुरी। महिलाओ के प्रति सभी प्रकार की हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त करने हेतु जागरूकता पखवाडें का शुभांरभ वन स्टाप सेंटर में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सुन्दरियाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि जीवन में हर महिला किसी ना किसी समय हिंसा का अनुभव करती है।

परन्तु अगर महिला शिक्षित व जागरूक है तो यह जोखिम कम हो जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम शिक्षा व जागरूकता को बढावा दे। साथ ही हम अपने बच्चों को विशेषकर बलिकाओं को जागरूक करे, वन स्टाप सेंटर मुसीबत में फसी महिलाओं को अस्थायी आश्रम के साथ कानूनी एवं चिकित्सा सहायता परामर्श जैसी सुविधाओ को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराता है। परन्तु यह जरूरी है कि हम जानकारी को अपने तक ना रखकर दूसरों के साथ साझा करें और वो लोग भी अन्यों के साथ इस प्रकिया को दोहराए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डी.जे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अर्चना सिंह ने महिलाओ की समस्याओं को सुन कानूनी सलाह प्रदान की। साथ ही उन्होने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण शिक्षा एवं जागरूकता महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने में सबसे कारगर साधन है। साथ ही उन्होने विधिक सेवा प्रधिकरण से महिलाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाडें ने बाल कल्याण समिति के कार्य की जानकारी प्रदान की महिलाओं की सुरक्षा समग्र विकास और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के हेतु दिनांक 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक महिला एवं बाल विकास द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन की गतिविधियों का कलेन्डर जारी किया गया है।

जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोकसेवा पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न विषयों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा।

अभियान की जानकारी देते हुये सहायक संचालक आकाश अग्रवाल ने बताया कि इस पखवाड़े में जेन्डर संवेदीकरण पॉक्सो एक्ट महिलाओं के कानूनी अधिकार महिलाओ एवं बालिकाओं को स्वास्थ शिक्षा एवं स्वास्थ्य परीक्षण महिलाओं एवं बालिकाओं की जिला स्तरीय कार्यालयों का भम्रण एवं संवाद स्वंय सहायता समूहों की महिलाओ का प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों का आयोजन विभिन्न हितधारकों के साथ किया जावेगा।

पखवाडें का समापन दिनांक 10-दिसंबर को किया जावेगा। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शिवपुरी शहरी श्रीमती नीलम पटेरिया, जीतेश जैन, वन स्टाप सेंटर से गुंजन खेमरिया, आरती शर्मा, शुद्धि शुक्ला, चाइल्ड लाईन स्टाफ ममता, संस्था जिला समन्वयक कल्पना रायजादा उपस्थित रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *