swatantrashivpuri 23

छात्रा को ब्लैकमेल कर RAPE करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

swatantrashivpuri 23

शिवपुरी। जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए धमकाकर शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मवीर परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया।

दो साल पहले की घटना का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी धर्मवीर परिहार ग्राम रामखेड़ी, थाना बैराड़ का रहने वाला है। आरोपी और पीड़िता दोनों शिवपुरी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया है कि आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है।

शिकायत के अनुसार, करीब दो साल पहले आरोपी ने छात्रा को करौंदी स्थित अपने किराए के कमरे पर सब्जी लेने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि वहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए।

वायरल करने की धमकी देकर शोषण का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बाद में अश्लील तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाता रहा और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके फोटो-वीडियो भाई और अन्य परिचितों को भेज दिए।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

घटना से परेशान होकर पीड़िता ने 13 अक्टूबर को फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर आरोपी की तलाश की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 15 अक्टूबर को करौंदी में उसके ताऊ के बेटे के किराए के मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले से संबंधित आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

16 अक्टूबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *