swatantrashivpuri 7

शिवपुरी: घर के बाहर खटिया पर आराम कर रहे युवक से मारपीट का आरोप, पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

swatantrashivpuri 7

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी रेशम वंशकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

पीड़िता रेशम के अनुसार, उनके पति देवेंद्र वंशकार घर के बाहर खटिया पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ओमप्रकाश पुत्र दरबार जाटव, उमेश उर्फ रामनिवास सहित अन्य लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस घटना में देवेंद्र के सिर में चोट आई और वह लहूलुहान हो गए।

सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़ने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उनके पति को सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। घटना से परेशान होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

रेशम वंशकार ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *