1000254835

शिवपुरी: सिरसौद पुलिस की कार्रवाई, दो साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

1000254835

शिवपुरी। जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसौद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 195/20 में पिछले दो साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों मुकेश बंजारा और साबूदेवी बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में वारंट तामील कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में सिरसौद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान मुकेश पुत्र पप्पू बंजारा (26 वर्ष) और साबूदेवी पत्नी पप्पू बंजारा (45 वर्ष), निवासी ग्राम छापरेल, थाना बरोली, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में सिरसौद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिंह जादौन, महिला प्रधान आरक्षक बैंजती मौर्य, प्रधान आरक्षक राजेश भार्गव तथा आरक्षक ओमकार और मुकेश परमार की अहम भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *