swatantrashivpuri 3

शिवपुरी: बामौर गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो बीघा फसल जलकर राख

swatantrashivpuri 3

बदरवास। शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बामौर गांव में सोमवार दोपहर मक्के की फसल में अचानक आग लगने से किसान को नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से करीब दो बीघा मक्के की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, बामौर गांव निवासी किसान तूफान सिंह यादव ने करीब छह बीघा जमीन पर मक्के की फसल उगाई थी। कटाई के बाद फसल खेत में रखी हुई थी। सोमवार दोपहर अचानक फसल में आग लग गई। खेत से धुआं और लपटें उठती देख आसपास काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना तूफान सिंह को दी।

सूचना मिलने पर किसान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। आग तेजी से फैलने लगी तो ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की सहायता से खेत के हिस्से को काटकर आग को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। सामूहिक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब दो बीघा फसल जल चुकी थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *