1219202

शिवपुरी: पशु चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 9.50 लाख का मशरूका बरामद

1219202

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें, एक पड़िया और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 9 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, ग्राम अम्हारा निवासी धर्मेंद्र यादव (38) ने 10 अक्टूबर 2026 को अपने घर से दो भैंसें और एक पड़िया चोरी होने की शिकायत इंदार थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति और कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस ने 11 अक्टूबर को चैनसिंह तंवर और वीरू केवट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए पशुओं के साथ घटना में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चोरी गए पशु बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *