शिवपुरी में 12 अक्टूबर को बिजली कटौती, कई कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रहेगी सप्लाई

शिवपुरी। बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली लाइनों और उपकेंद्रों पर आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को शिवपुरी शहर के कई इलाकों के साथ सतनवाड़ा, गाजीगढ़ और रसैरा क्षेत्र में भी निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में रहेगी बिजली बंदबाणगंगा बिजली उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी सिटी फीडर और दो बत्ती फीडर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेंद्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र और शिवाजी नगर के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।सतनवाड़ा, गाजीगढ़ और रसैरा क्षेत्र भी होंगे प्रभावितविद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी सतनवाड़ा और गाजीगढ़ उपकेंद्रों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अंतर्गत सतनवाड़ा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र और एचटी उपभोक्ता, साथ ही गाजीगढ़ एवं रसैरा उपकेंद्रों से जुड़े इलाके शामिल हैं।उपभोक्ता पहले से कर लें तैयारीरखरखाव कार्य के चलते होने वाली इस कटौती को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी कामों की व्यवस्था पहले से कर लें। निर्धारित समय में बदलाव या बिजली आपूर्ति बहाल होने की वास्तविक स्थिति के लिए विद्युत विभाग की सूचना पर ध्यान दें।
