दीपावली की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत

दिनारा। शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गांव में दीपावली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही 18 वर्षीय युवती की खेत में बने कच्चे कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।मिट्टी खोदते समय फिसला पैरजानकारी के अनुसार, छितीपुर गांव निवासी सोनम जाटव, पुत्री सुरेश जाटव, रविवार दोपहर दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए अपने खेत में बने कच्चे कुएं के पास मिट्टी खोद रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी।ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया बचाव का प्रयासहादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवती को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दिनारा पुलिस को भी घटना की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद कांटे की मदद से सोनम को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।दीपावली की खुशियां मातम में बदलींबताया जा रहा है कि सोनम की सगाई हो चुकी थी और परिवार दीपावली की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जवान बेटी की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है।पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की कार्रवाईघटना के बाद दिनारा पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
