1000249541

शिवपुरी के वार्ड 38 की फक्कड़ कॉलोनी में पानी को लेकर विवाद, जनता परेशान; पंप ऑपरेटर के सामने दबंगई

1000249541

शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 38 स्थित फक्कड़ कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी सामने आई है। क्षेत्र में पानी के वितरण को लेकर विवाद की स्थिति बनने के आरोप हैं। स्थानीय स्तर पर पानी की व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है बताया जा रहा है कि पंप ऑपरेटर की मौजूदगी में ही एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने हाथ से पानी की लाइन का वाल्व घुमाया और दबंग अंदाज में कहा,जो करना है कर लो, पानी तो इधर ही चलेगा। जिसको बुलाना है, बुला लो।

इस घटनाक्रम के बाद पानी के वितरण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि आरोप सही हैं, तो यह देखना जरूरी है कि आखिर पानी की आपूर्ति में मनमानी पर रोक कौन लगाएगा और आम जनता को राहत कैसे मिलेगी।अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर पानी की समस्या का समाधान करेंगे, या फक्कड़ कॉलोनी के लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *