1005620582

प्राथमिक स्कूल में बच्चों के साथ कुत्तों को भी ‘ज्ञान की पाठशाला’! लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल! 10 मासूमों को बैराड़ में शिकार बना चुके है कुत्ते

1005620582
1005620582

पोहरी। जन शिक्षा केंद्र गोवर्धन के संकुल क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय आदिवासी गिरमानी में ब्लैक बोर्ड के सामने बच्चों के बीच आवारा कुत्ते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बच्चों के साथ कुत्तों की मौजूदगी को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संकुल अकादमिक समन्वयक (CAC) रामहेत यादव की मौजूदगी में स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, इसी दौरान कुत्ते भी कक्षा के आसपास मौजूद दिखाई दिए। अब सवाल यह है कि क्या विद्यालय परिसर में आवारा कुत्तों की मौजूदगी को लेकर शिक्षकों और जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सुरक्षा व्यवस्था की थी?

1005617658

यह है पूरा फोटो जिसमें बच्चे भी दिख रहे है, CAC भी दिख रहे है और कुत्ता भी दिख रहा है

बैराड़ की घटना के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार?
गौरतलब है कि हाल ही में बैराड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाओं में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे इलाज के लिए भेजना पड़ा था। ऐसे में छोटे बच्चों के बीच आवारा कुत्तों की मौजूदगी को गंभीरता से देखा जाना चाहिए।

विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे खुद अपनी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त निर्णय नहीं ले सकते। ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की होती है। यदि कोई आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो जाए तो इसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ सकता है।

जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई?

इस मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस तस्वीर का संज्ञान लेते हैं या नहीं। क्या स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा? क्या लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा का भी स्थान है। इसलिए ऐसी घटनाओं को महज सामान्य घटना मानने के बजाय शिक्षा विभाग को गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *