1005615986

किसानों से टमाटर खरीदकर बिना पैसे दिए भाग गया था नागपुर का व्यापारी, 2.62 लाख लेकर भागा व्यापारी गिरफ्तार

1005615986

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस ने किसान से 317 क्रेट टमाटर खरीदने के बाद बकाया राशि नहीं देने के मामले में एक व्यापारी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापारी पर किसान के 2 लाख 62 हजार 70 रुपए नहीं देने का आरोप है। पुलिस आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर बुधवार को शिवपुरी लाई और न्यायालय में पेश किया।

मामला सिरसौद थाना क्षेत्र का है। ग्राम रामखेड़ी निवासी किसान विनोद रावत ने 15 नवंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

317 क्रेट टमाटर खरीदे, 2.62 लाख रुपए बाकी

किसान विनोद रावत के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी व्यापारी करन कुमार (35) ने उनसे 317 क्रेट टमाटर खरीदे थे। टमाटरों की कुल कीमत 3 लाख 62 हजार 70 रुपए थी। व्यापारी ने किसान को 1 लाख रुपए का भुगतान कर दिया, लेकिन शेष 2 लाख 62 हजार 70 रुपए का भुगतान नहीं किया।

किसान की शिकायत पर सिरसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यापारी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के महाराष्ट्र के नागपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी करन कुमार को शिवपुरी लेकर आई, जहां उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *