1005604774

शिवपुरी में 21 वर्षीय युवती ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, बदनाम करने की धमकी देकर कर रहा था RAPE

1005604774

शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने अपने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म और लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक धर्मेंद्र शर्मा घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया।

युवती ने 16 अगस्त की रात कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

युवती के भाई से मारपीट का भी आरोप

इसी मामले से जुड़े घटनाक्रम में युवती के भाई ने भी आरोपी धर्मेंद्र शर्मा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाई की शिकायत पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपों की पुष्टि और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *