1005594256

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से लौट रहे तीन छात्र, बाइक अनियंत्रित हो गई, गंभीर

1005594256

कोलारस। शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में शनिवार को NH-46 पर सड़क हादसा हो गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से लौट रहे तीन छात्र बाइक अनियंत्रित होने से घायल हो गए। हादसा कमला वेयर हाउस के पास हुआ, जहां बाइक सड़क किनारे जाकर गिर गई।

जानकारी के अनुसार लुकवासा के एक शासकीय स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छात्र अंबरीश, संजू और आशिक बाइक से अपने गांव देहरदा लौट रहे थे।

तीनों छात्र लुकवासा से कोलारस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कमला वेयर हाउस के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्रों को चोटें आईं।

हादसे के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *