टपरिया में लगी आग: सब कुछ जलकर राख, गाय का बछडा भी झुलसा

बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के कालामढ गांव से आ रही है। जहां आज अज्ञात कारणों के चलते एक टपरिया में आग लग गई। इस हादसे में टपरिया में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार नरेश कुशवाह निवासी कालामढ ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि बीते रोज अज्ञात कारणों के चलते उसकी टपरिया में आग लग गई। जिससे टपरिया में रखा 30 हजार रूपए का सामान राख हो गया। पीडित ने बताया है कि इस दौरान टपरिया में बंधा गाय का बछडा भी झुलस गया। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Advertisement