1005551401

हाइवे पर हादसा: बस में बिगड़ी महिला की तबियत, गाय को बचाने सब्जियों से भरा ट्रक पलटा

1005551401

शिवपुरी। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-46 (NH-46) पर दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। कोलारस क्षेत्र में बस से यात्रा कर रही एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जबकि बदरवास क्षेत्र में सामने आई गाय को बचाने की कोशिश में सब्जियों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दोनों घटनाओं में हाईवे टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं सहायता पहुंचाई।

बस में महिला की बिगड़ी तबीयत

पहली घटना कोलारस थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ी गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार बस में यात्रा कर रही 32 वर्षीय सुशीला आदिवासी, पत्नी आशाराम आदिवासी, निवासी झंडी की अचानक तबीयत खराब हो गई।

सूचना मिलने पर हाईवे टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से महिला को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गाय को बचाने में पलटा सब्जियों से भरा मिनी ट्रक

दूसरी घटना बदरवास थाना क्षेत्र में NH-46 स्थित सुमेला टाटा शोरूम के पास हुई। बताया गया कि इंदौर से गोभी भरकर शिवपुरी की ओर आ रहा आईसर मिनी ट्रक अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक में लदी गोभी सड़क पर बिखर गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति अस्त-व्यस्त हो गई।

सूचना मिलने के बाद हाईवे टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल पर स्थिति को संभालने में मदद की। दोनों घटनाओं में हाईवे टीम की त्वरित मदद से राहत कार्य किया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *