1005551453

भैया को सैंया बनाने वाली किशोरी बरामद: खुद को बालिग बता रही थी, परिजनों ने स्कूल की मार्कशीट दिखाई तो निकली नाबालिग; मुंहबोले भाई को भेजा जेल

1005551453

शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक के साथ घर से गई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने शिवपुरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय युवक अमित बाथम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह घर से लापता है और उसकी उम्र 17 वर्ष है। बताया जा रहा है कि किशोरी आरोपी युवक को पहले से जानती थी और उसे राखी भी बांधती थी।

मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब किशोरी और युवक ने एक संयुक्त शपथपत्र तथा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बालिग बताया और अपनी मर्जी से साथ रहने व शादी करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की उम्र की जांच शुरू की।

पुलिस ने उसके स्कूल संबंधी दस्तावेजों की जांच की। परिजनों की ओर से प्रस्तुत मार्कशीट में किशोरी की उम्र 17 वर्ष पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज की और उसे शिवपुरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस को किशोरी की उम्र को बालिग दर्शाने के लिए आधार कार्ड में कथित तौर पर बदलाव किए जाने की जानकारी भी मिली। इसी आधार पर शादी का शपथपत्र तैयार कराने की बात सामने आई है।

किशोरी की मां ने रविवार को फिजिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/26 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(एम), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपी अमित बाथम पुत्र शंकर बाथम, निवासी करोदी कॉलोनी, शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *