1005547795

कुलदीप शर्मा बने परशुराम कल्याण बोर्ड पोहरी तहसील प्रभारी

1005547795

पोहरी। परशुराम कल्याण बोर्ड तहसील इकाई पोहरी की बैठक गत दिवस एक निजी स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं विप्रजनों की मौजूदगी में कुलदीप शर्मा को परशुराम कल्याण बोर्ड का पोहरी तहसील प्रभारी मनोनीत किया गया।

कुलदीप शर्मा का मनोनयन परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला शिवपुरी प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय एवं चंबल-ग्वालियर संभाग प्रभारी डॉ. दिलीप समाधिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया के आदेश से किया गया है।

मनोनयन के बाद कुलदीप शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के बंधुओं द्वारा बताए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और सामाजिक एकजुटता के लिए लगातार काम करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने कहा कि कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में पोहरी क्षेत्र के सभी विप्रजनों को एक माला की तरह संगठित कर समाजहित में कार्य किया जाएगा।

बैठक में मौजूद समाजजनों ने कुलदीप शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में परशुराम कल्याण बोर्ड की गतिविधियों को पोहरी क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *