1005535399

फोन पर अश्लील बातें कर लोगों को फंसाने वाले गैंग का पर्दाफाश: पहले सोशल मीडिया के जरिए मीठी बांतें , फिर पुलिस अधिकारी बनकर करते थे बसूली

1005535399

शिवपुरी। जिले की भौंती थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अश्लील बातचीत करने के बाद फिर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक पल्सर बाइक और एक बलेनो कार सहित ₹11.20 लाख का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत यह कार्रवाई की।

फर्जी अकाउंट बनाकर करता था ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील बातचीत करता था। इसके बाद स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन करता और बलात्कार जैसे गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तारी की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठता था। इस तरह वह वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, आरोपी गिरफ्तार

6 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर शिवम लोधी (21) पुत्र अमर सिंह लोधी, निवासी राधाकृष्ण मोहल्ला, भौंती को गिरफ्तार किया।

इस मामले में पुलिस ने 11.20 लाख का सामान जप्त किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल (MP33 NA 9987), बलेनो कार (UP93 BZ 9432) तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत ₹11.20 लाख बताई गई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

आरोपी के खिलाफ थाना भौंती में अपराध क्रमांक 241/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 319(2), 318(2), 338, 308(6), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय पिछोर में पेश किया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उपनिरीक्षक संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, मृत्युंजय सिंह, आरक्षक मलखान गुर्जर, बृजेश राणा, गजेंद्र शर्मा और दुर्गाविजय रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *