1005533638

एक माह पहले हुई थी विवेक झा की शादी, पत्नी मायके गई, युवक ने फांसी लगा ली

1005533638

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे की महुअर कॉलोनी में गुरुवार को 25 वर्षीय एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी जुलाई माह में हुई थी और अभी उसे विवाह हुए करीब एक माह ही हुआ था। घटना के समय उसकी पत्नी पिछले पांच दिनों से अपने मायके गई हुई थी। सूचना मिलने पर करेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महुअर कॉलोनी निवासी विवेक झा (25) ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विवेक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

करेरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *