1005533569

हवाई पट्टी के पास ईंटों से भरा ट्रक पलटा, ड्रायवर क्लीनर घायल

1005533569

शिवपुरी। शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह झांसी रोड स्थित हवाई पट्टी के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक UP77AN4898 कानपुर से ईंटें लेकर शिवपुरी आ रहा था। गुरुवार सुबह जब ट्रक हवाई पट्टी के पास पहुंचा, तभी चालक को कथित तौर पर नींद का झोंका आ गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से नीचे उतरकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। देहात थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *