मजदूरों से भरी लोडिंग वाहन पलटी: छह घायल, एक की हालत नाजुक

1005527176

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूरों से भरी एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में छह मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को डायल-112 की मदद से बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, दीघोद कंचनपुरा गांव के मजदूर लोडिंग वाहन में सवार होकर अम्हारा गांव काम करने जा रहे थे। इसी दौरान एजवारा रोड स्थित सड़ गांव के पास चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 के पायलट हर्षवर्धन भार्गव और एसआई राकेश शिवहरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों में विनोद आदिवासी (28), जनवेद आदिवासी (30), रतन आदिवासी (30), फूल सिंह आदिवासी (18), राजू आदिवासी (30) निवासी दीघोद कंचनपुरा तथा अजय राजपूत (25) निवासी करैरा शामिल हैं।

डॉक्टरों के अनुसार राजू आदिवासी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। जांच में दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। बदरवास पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *