4 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। जिले के गोपालपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 07/2022 में धारा 363, 366, 376 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गजराज उर्फ गाजर आदिवासी (25 वर्ष) निवासी ग्राम जमोनिया, थाना गोपालपुर, जिला शिवपुरी, पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) न्यायालय, शिवपुरी से स्थाई वारंट जारी था।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में गोपालपुर थाना पुलिस ने 4 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम शिवहरे, सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल खरगे, आरक्षक दिग्विजय यादव, रामवरन सिंह एवं दधिराम गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
