1005521881

प्रेमी जोड़ा पहुंचा SP के पास: बोला हमनें अपनी मर्जी से मौसी के देवर शादी की है, परिवार वाले झूठे आरोप लगा रहे है

1005521881

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में महाराष्ट्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर कहा है कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है और अब उसके परिवार द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही उसने अपने और अपने पति के परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है।

आवेदन के अनुसार खुशबू माठौरिया (20 वर्ष), निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से शिवम जाटव, निवासी खनियाधाना, जिला शिवपुरी के साथ विवाह किया है और वर्तमान में उसके साथ रह रही है।

युवती ने अपने आवेदन में कहा है कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। उसने अपनी इच्छा और स्वेच्छा से विवाह किया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उसके पति या ससुराल पक्ष ने न तो उसे डराया-धमकाया है और न ही बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा है। युवती ने बताया है कि उसका प्रेमी उसकी मौसी का देवर लगता है।

युवती ने आरोप लगाया कि उसका परिवार उसके पति और ससुराल वालों पर झूठे आरोप लगा रहा है तथा उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। उसने आशंका जताई कि यदि उसके पति या ससुराल पक्ष के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी उसके मायके पक्ष की होगी।

युवती ने पुलिस अधीक्षक से आवेदन स्वीकार कर उचित कार्रवाई करने तथा उसे और उसके पति के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *