1005510057

शिवपुरी के नीलकंठ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित कर कुएं में फेंकी

1005510057

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिनावल कला स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मंदिर परिसर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही खनियाधाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने माता पार्वती की प्रतिमा को खंडित कर दिया। वहीं नंदी महाराज और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को उखाड़कर मंदिर के पास स्थित एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कुएं से प्रतिमाओं को बाहर निकलवाया।

विहिप और बजरंग दल ने दर्ज कराई एफआईआर

घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचे। विहिप जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ सोनी, प्रखंड बल उपासना प्रमुख कमल परिहार, प्रखंड अध्यक्ष भानु चौबे और प्रखंड संयोजक कपिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खनियाधाना थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

संगठन के पदाधिकारियों ने घटना को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

खनियाधाना थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जांच और तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *