1005509410

प्रेम मुदगल बने परशुराम कल्याण बोर्ड के बैराड़ तहसील प्रभारी, समाज को संगठित करने का लिया संकल्प

1005509410

शिवपुरी। मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की बैराड़ तहसील इकाई की बैठक रविवार को व्यास मैरिज गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पंडित विष्णु राजौरिया के आदेश तथा ग्वालियर संभाग प्रभारी डॉ. दिलीप समांधिया और जिला प्रभारी पंडित श्रीनिवास उपाध्याय की अनुशंसा पर पंडित प्रेम मुद्गल को बैराड़ तहसील का तहसील प्रभारी नियुक्त किया गया।

नियुक्ति के बाद प्रेम मुद्गल ने बोर्ड के पदाधिकारियों और वरिष्ठ विप्रजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा करेंगे तथा सभी सामाजिक बंधुओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

बैठक में ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप त्रिवेदी और नगर परिषद बैराड़ के वरिष्ठ पार्षद पंडित राजकुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि प्रेम मुद्गल के नेतृत्व में बैराड़ क्षेत्र के विभिन्न संगठन एकजुट होकर समाजहित में कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पंडित धीरज व्यास ने अपने संबोधन में समाज की संगठन शक्ति को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक एकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है।

जिला प्रभारी पंडित श्रीनिवास उपाध्याय ने बताया कि परशुराम कल्याण बोर्ड का उद्देश्य ब्राह्मण समाज सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के समग्र विकास, स्वावलंबन, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक उत्थान के लिए योजनाओं का संचालन करना है।

वरिष्ठ पार्षद पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज की शक्ति उसके संगठन में होती है और प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा व सम्मान समाज की एकजुटता पर निर्भर करता है।

प्रेम मुद्गल की नियुक्ति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रामप्रकाश शर्मा ‘करसेना वाले’, संभागीय सचिव महावीर प्रसाद मुद्गल, जिला उपाध्यक्ष पंडित हरगोविंद शर्मा, अजय जैमिनी, राहुल शर्मा, लवकुश उपाध्याय, प्रदीप पाराशर, कुलदीप मिश्रा, रवि कटारे , मुन्नालाल मुदगल, श्रीकांत शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, सतीश दीक्षित, राधेश्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल ने किया, जबकि अंत में पंडित प्रदीप त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *