चुभती गर्मी के बीच कल इन कॉलोनियों में रहेगी बिजली गुल, देखें आपके एरिए का नाम तो नहीं

शिवपुरी। बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 अगस्त (रविवार) को शिवपुरी शहर और जिले के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
मेंटेनेंस के कारण 33 केवी नोहरी, भैंसाना, रौनाखेड़ी, जसराजपुर, सतनवाड़ा, सीएमओ, सुभाषपुरा, बैराड़, भटनावर, फुलीपुरा, गोवर्धन, गाजीगढ़, बालाजीधाम, बाणगंगा और डाक बंगला फीडर से जुड़े सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों एवं क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के इन इलाकों में कटौती
33 केवी होमगार्ड फीडर के अंतर्गत आने वाले झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, नीलगर चौराहा, लुधावली, इंडस्ट्रियल एरिया गुना नाका, खेड़ापति कॉलोनी और फूड पार्क-1 फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इस दौरान राघवेंद्र नगर, झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कॉलोनी, नीलगर चौराहा, महल कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्णपुरम कॉलोनी, राजराजेश्वरी रोड, वर्मा कॉलोनी, लुधावली सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा आहार पोषण केंद्र, बीएसएनएल, आईटीबीपी, साँची दूध डेयरी, ओम डिस्पोजल और फूड पार्क से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।
