1005502669

बैराड़ में भगवान श्रीराम और संतों के सम्मान में निकला आक्रोश मार्च, पप्पू यादव का पुतला फूंका

1005502669

बैराड़। भगवान श्रीराम, संत समाज और हिंदू आस्था के कथित अपमान के विरोध में शनिवार शाम विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, प्रखंड बैराड़ के तत्वावधान में विशाल आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। राम-जानकी मंदिर चौराहा (थाने के सामने) से शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विहिप के सह संयोजक सुनील राजौरिया ने कहा कि संसद में प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम और संत परंपरा का जो कथित अपमान हुआ है, उसे संत समाज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संबंधित लोगों द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो संत समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

वहीं, जिला सह महाविद्यालय प्रमुख प्रिंस प्रजापति ने कहा कि संसद परिसर में संत वेश धारण कर किया गया प्रदर्शन सनातन धर्म, साधु-संतों और करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज हमेशा संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करता है, लेकिन उसकी आस्था का बार-बार अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की कि इस मामले में संबंधित सांसदों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और धार्मिक प्रतीकों के सम्मान को सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पप्पू यादव का पुतला दहन किया और धार्मिक आस्था के सम्मान की मांग की।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष भास्कर झा, जिला सह महाविद्यालय प्रमुख प्रिंस प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य महावीर कर्ण, सह संयोजक सुनील राजौरिया, उपाध्यक्ष विवेक जैमिनी, सह मंत्री अजमेर चंदेल, प्रचार-प्रसार प्रमुख संदीप कश्यप, विजय रावत, गिर्राज रावत, सेंटी परिहार, छोटू रावत, सतेन्द्र रावत, छोटू अमन वाल्मीकि, नीरज चंदेल, धर्मवीर सोनी, विक्रभान राठौर, साहिल वाल्मीकि, विवेक कुशवाहा, पिंटू राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *