1005502519

गौ-रक्षा के संकल्प के साथ निकली दो दिवसीय पदयात्रा, कोलारस पहुंचे गुरु राजेश जी महाराज; विधायक महेंद्र यादव भी हुए शामिल

1005502519

शिवपुरी। गौ-सेवा, गौ-संरक्षण और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर शनिवार सुबह शिवपुरी जिले में दो दिवसीय गौ-रक्षा संदेश पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा की शुरुआत बदरवास के बैकुण्ठधाम आश्रम, ग्राम एनवारा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु, गौ-भक्त और ग्रामीण शामिल हुए।

पदयात्रा बैकुण्ठधाम आश्रम से प्रारंभ होकर देहरदा और लुकवासा होते हुए कोलारस पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। कोलारस पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव भी यात्रा में शामिल हुए और गुरु राजेश जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गौ-रक्षा और गौ-संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए तथा लोगों को गौ-सेवा के प्रति जागरूक किया। पहले दिन पदयात्रियों का रात्रि विश्राम कोलारस में हुआ।

गौ-सेवा समाज और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प

इस अवसर पर गुरु राजेश जी महाराज ने कहा कि गौ-माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प है।

उन्होंने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य गौ-रक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, किसानों को गोपालन के लिए प्रेरित करना, शासकीय गौशालाओं के बेहतर संचालन की मांग उठाना तथा गोपालकों को सम्मानजनक सहयोग दिलाना है।

आज शिवपुरी में होगा समापन

आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा का दूसरा चरण रविवार को कोलारस से पड़ोरा और सेसई होते हुए शाम करीब 6 बजे शिवपुरी के राज-राजेश्वरी मंदिर पहुंचेगा, जहां यात्रा का समापन होगा।

गुरु राजेश जी महाराज ने धर्मप्रेमियों, गौ-भक्तों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही गौ-संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा और गौ-सेवा का संकल्प मजबूत बनेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *