1005502223

शिवपुरी बस स्टैंड पर जेबकतरा पकड़ाया, लोगों ने की पिटाई; शहर में नशे के अभियान के बीच स्नैक ड्रग्स के बढ़ते नेटवर्क पर भी उठे सवाल

1005502223

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के बस स्टैंड पर शनिवार को एक युवक यात्री की जेब से 2 हजार रुपये निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, लेकिन अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

इधर, शहर के लुधावली और फतेहपुर क्षेत्रों से सामने आए कुछ वीडियो ने भी चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में कुछ युवक खुलेआम स्नैक (नशे) का सेवन और उसकी सप्लाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में स्नैक के साथ नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज भी आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।

पुलिस का कहना है कि स्नैक तस्करों और पेडलरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एडिशनल एसपी आर.डी. प्रजापति के अनुसार हाल ही में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता पर भी काम किया गया है।

हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई छोटे स्तर के आरोपियों तक ही सीमित है, जबकि मुख्य सरगनाओं तक पुलिस की कार्रवाई नहीं पहुंच पा रही है। लोगों का कहना है कि इसी वजह से शहर में स्नैक का नेटवर्क लगातार सक्रिय बना हुआ है।

शहरवासियों ने पुलिस और प्रशासन से नशे के कारोबार के मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *