बड़ी खबर: तेज रफ्तार THAAR ने पहले माधव चौक पर किया को उड़ाया,भागकर कर करवला पर बांकडे के पुजारियों को रौंदा, फिर खाई में चली गई थार

शिवपुरी। शहर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार वाहन ने जमकर कहर बरपाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले थार ने माधव चौक पर गौतम शर्मा की किया (Kia) कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला और करबला क्षेत्र पहुंचकर बांकड़े हनुमान मंदिर के पुजारियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में गौरव गौतम (24) पुत्र रामस्वरूप शर्मा और वीरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार चालक बेहद तेज गति से वाहन चला रहा था। पहले माधव चौक पर टक्कर मारने के बाद भी उसने वाहन नहीं रोका और भागते हुए करबला क्षेत्र में एक और हादसा कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने थार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
