1005490945

बैराड़ में सड़क हादसे के घायल केदार यादव की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

1005490945

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बागौदा तिराहे पर हुआ था, जहां एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भीमलाठ गांव निवासी 35 वर्षीय केदार यादव पुत्र उम्मेद यादव बुधवार शाम अपनी बाइक से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बैराड़ थाना क्षेत्र के बागौदा तिराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केदार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *