1005488390

गुरु पूर्णिमा पर गोपाल जी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन, महंत दुर्गा दास जी ने लक्ष्मी नारायण दास को बनाया शिष्य

1005488390

शिवपुरी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर यादव समाज के सहयोग से निर्मित गोपाल जी मंदिर में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम उदाहरण देखने को मिला, जब पूज्य महंत श्री दुर्गा दास जी महाराज ने विधिवत रूप से लक्ष्मी नारायण दास महाराज को अपना शिष्य स्वीकार किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में यादव समाज के अनेक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर महंत श्री दुर्गा दास जी महाराज एवं लक्ष्मी नारायण दास महाराज को शुभकामनाएं दीं। प्रमुख रूप से प्रदेश प्रधान महासचिव कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया), जिला अध्यक्ष श्याम सिंह यादव (शिवपुरी), प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, संभागीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव (फौजी), शिशुपाल यादव (सरपंच, टोंका), हंसराज यादव (सरपंच, अतबेई), संजय यादव (सरपंच, बमरा), सूरज यादव (सरपंच, लोहादेवी), बद्री यादव (सरपंच, कर्मचा कला), सूरज यादव (सरपंच, भावखेड़ी), हरिओम यादव (टोंरिया जागीर), जिला उपाध्यक्ष सतवीर यादव, माछी यादव, नरेंद्र यादव, रैली संचालक लवकुश यादव, हरी सिंह यादव (सतेरिया), प्रमोद यादव (सेसई), राजाराम यादव, पंजाब सिंह यादव (मोहनपुर), दिलीप यादव (लोहादेवी), पंजाब सिंह यादव (लोहादेवी), लाल सिंह यादव सहित यादव समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए महंत श्री दुर्गा दास जी महाराज एवं लक्ष्मी नारायण दास महाराज के उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का समापन धर्म, समाज और राष्ट्र की उन्नति तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *