1005483965

गांव के ही युवक के साथ रहने की जिद कर रही ज्योति का शव पेड़ से लटका मिला, लखनऊ की नेहा की लाश और स्कूटी मिली, साथी युवक लापता

1005483965

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक 15 वर्षीय किशोरी और 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पहली घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र की है, जहां लापता किशोरी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। वहीं दूसरी घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां सड़क हादसे में घायल महिला की पहचान तीन साल बाद परिजनों ने की। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जंगल में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

गोपालपुर थाना क्षेत्र के खटका गोपालपुर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय ज्योति आदिवासी मंगलवार दोपहर घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के जंगल में उसका शव एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

परिजनों के अनुसार, ज्योति गांव के ही 24 वर्षीय युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सड़क हादसे में घायल महिला की हुई पहचान

दूसरी घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के एनएच-46 स्थित डिग्री पुल के पास की है। मंगलवार को सड़क किनारे एक महिला का शव और उसकी स्कूटी मिली थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सड़क हादसा माना और पहचान नहीं होने पर शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया था।

बुधवार को पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान 26 वर्षीय नेहा रावत के रूप में की। वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि नेहा की पहली शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। बाद में उसने पति से अलग होकर अपनी पसंद के युवक से दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद पिछले तीन वर्षों से उसका परिवार से संपर्क नहीं था।

जानकारी के अनुसार, नेहा ग्वालियर में रह रही थी और हादसे के समय स्कूटी पर उसके साथ एक युवक भी मौजूद था, जो दुर्घटना में घायल हुआ है। पुलिस युवक से पूछताछ के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *