1005483756

गुरु पूर्णिमा पर चुनाखो सरकार आश्रम में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भव्य मेले और विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

1005483756

बैराड़। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बैराड़ की निशुल्क सुंदरकांड समिति द्वारा चुनाखो सरकार आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की आराधना के साथ संपूर्ण सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया, जिससे पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन में भक्ति भाव से भाग लेकर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चुनाखो सरकार आश्रम में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरु एवं भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में दिनभर धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्थाओं में समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।निशुल्क सुंदरकांड समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति और धार्मिक संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी परंपराओं से जुड़ी रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोषों से चुनाखो सरकार आश्रम परिसर देर तक गूंजता रहा, जिससे गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *