1005476673

सरकारी शिक्षक चला रहे है कोचिंग संस्थान: अगर बच्चे कोचिंग नहीं आयेंगे उन्हें फैल करने की धमकी देकर जबरन पैसे वसूल रहे है, शिकायत

1005476673

शिवपुरी। जिले के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों द्वारा निजी कोचिंग संचालित करने और छात्रों से मोटी फीस वसूलने के आरोपों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से शिकायत की गई है। क्षेत्रीय फ्रीडम फाइटर्स एंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के माध्यम से शिकायतकर्ता नीरज वर्मा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शहर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पदस्थ 11 शिक्षक निजी कोचिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने इन शिक्षकों के कोचिंग संचालन के स्थानों का भी उल्लेख करते हुए दावा किया है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में नियमित रूप से निजी कोचिंग चलाई जा रही है।

6 से 7 हजार रुपये तक फीस लेने का आरोप

आवेदन में कहा गया है कि इन कोचिंग संस्थानों में प्रत्येक छात्र से सालाना 6 से 7 हजार रुपये तक फीस ली जाती है। आरोप है कि जो छात्र संबंधित शिक्षकों की कोचिंग में प्रवेश नहीं लेते या फीस देने में असमर्थ होते हैं, उन्हें प्रैक्टिकल और वार्षिक परीक्षा में कम अंक देने अथवा परिणाम प्रभावित करने की धमकी दी जाती है।

स्कूल में पूरा पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाने का भी आरोप

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ शिक्षक शासकीय विद्यालयों में पूरा पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, जिससे विद्यार्थी निजी कोचिंग लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इसे शासकीय सेवा नियमों का उल्लंघन बताते हुए कहा गया है कि जांच के दौरान कोचिंग संचालन से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

डीईओ से निष्पक्ष जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *