1005476597

कोर्ट के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा: पहले घर से महिला का अपहरण, अब कोर्ट में जमकर हंगामा, पहले LIV IN में रहते थे, अब दोनों में जमकर हो रहा है विवाद

1005476597

शिवपुरी। शिवपुरी कोतवाली थाना पुलिस को दिए गए एक आवेदन में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले की पेशी के बाद कोर्ट परिसर से उसके साथ मारपीट की गई और उसकी छह माह की पुत्री को जबरन उठाकर ले जाया गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, महिला ने बताया कि वह 28 जुलाई 2026 को अपने प्रकरण की पेशी के लिए प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय शिवपुरी में उपस्थित हुई थी। पेशी समाप्त होने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ अपनी छह माह की पुत्री को लेकर न्यायालय परिसर से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान उसके पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोग वहां पहुंच गए।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी छह माह की पुत्री को जबरन उठाकर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी महिला और उसके माता-पिता को जबरन एक वाहन में बैठाकर ले जाने लगे।

महिला ने बताया है में कहा गया है कि इस दौरान महिला ने कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश को घटना की जानकारी दी। इसके बाद न्यायालय के हस्तक्षेप से कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची को आरोपियों से मुक्त कराया। महिला का आरोप है कि जाते समय आरोपी धमकी देकर गए कि वे दोबारा आकर उसे और उसकी पुत्री को उठा ले जाएंगे।

महिला ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले भी उसके और उसकी पुत्री के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उसका कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ समय रहते सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो उसके तथा उसके माता-पिता के जीवन को खतरा हो सकता है।

महिला ने कोतवाली थाना पुलिस से पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने तथा उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पहले लिव इन में रहते थे, दोनों की बच्ची भी है अब युवती साथ नहीं रहना चाहती, युवक साथ रखना चाहता है
बताया गया है कि इस मामले में दोनों पहले इंदौर में लिव इन में रहते थे, दोनों के यहां एक बच्ची भी है, परन्तु बीते कुछ दिनों से दोनों में विवाद चल रहा है, जिसके चलते युवती अब पुष्पेंद्र के साथ नहीं रहना चाहती, जबकि पुष्पेंद्र बेटी को लेना चाहता है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *