1005476484

आदिवासियों की जमीन पर फिर कब्जा करने का प्रयास: पोहरी SDM ने तीन को वारंट बनाकर भेजा जेल

1005476484

शिवपुरी। पोहरी क्षेत्र के ग्राम अनभौरा में आदिवासी पट्टाधारियों की जमीन पर दोबारा कब्जा करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता ने तीन आरोपियों के जेल वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले राजस्व और पुलिस के संयुक्त दल ने ग्राम अनभौरा में कार्रवाई करते हुए दबंगों के कब्जे से करीब 150 बीघा से अधिक जमीन मुक्त कराई थी। लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की यह जमीन 64 आदिवासी पट्टाधारियों को सौंप दी गई थी। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों से बाउंड ओवर भी भरवाया गया था कि वे भविष्य में इस जमीन पर दोबारा कब्जा नहीं करेंगे।

प्रशासन के अनुसार, कब्जा हटने के कुछ समय बाद ही संबंधित लोगों ने फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत पट्टाधारियों ने एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अशोक कुमार पुत्र इंदर सिंह जाट, विनीत कुमार पुत्र जय सिंह जाट और जुगवीर पुत्र गजे सिंह जाट, सभी निवासी ग्राम अनभौरा, के खिलाफ जेल वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।

एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता ने कहा कि कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जनजातीय समुदाय की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *