1005474981

कोर्ट रोड पर नशे में धुत्त दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा, किरायेदार से जमकर दी गलिया, दुकान का सामान फेंका,CCTV में कैद घटना

1005474981

शिवपुरी।शहर के कोर्ट रोड स्थित एक दुकान को खाली कराने को लेकर किरायेदार और दुकान मालिक के बीच विवाद सामने आया है। सईसपुरा निवासी नसीम अहमद ने दुकान मालिक दिव्यांश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नसीम अहमद का कहना है कि वह कोर्ट रोड स्थित स्वर्गीय नरेंद्र कुमार वर्मा की दुकान में लंबे समय से फोटोकॉपी एवं संबंधित कार्य करते हैं। उनके अनुसार, नरेंद्र कुमार वर्मा के निधन के बाद उनकी पत्नी कमला वर्मा और बेटे दिव्यांश वर्मा लगातार दुकान खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही पहले की तुलना में अधिक किराया मांगने की बात भी कही जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

न्यायालय में मामला होने के बावजूद दुकान पर पहुंचे

किरायेदार का आरोप है कि सोमवार शाम दिव्यांश वर्मा कथित रूप से नशे की हालत में दुकान पर पहुंचे। पहले उन्होंने दुकान के बाहर खड़े वाहन में लात मारी, फिर गाली-गलौज करते हुए दुकान के अंदर घुस गए। नसीम अहमद का कहना है कि इस दौरान दुकान खाली कराने का दबाव बनाया गया।

दुकान से बाहर फेंका सामान

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दुकान के अंदर रखे सामान को बाहर फेंक दिया गया। विरोध करने पर मारपीट करने की भी कोशिश की गई। घटना के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मां पर भी अभद्रता का आरोप

नसीम अहमद ने आरोप लगाया कि घटना के समय दिव्यांश वर्मा की मां कमला वर्मा भी मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनका कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिससे उनके आरोपों की पुष्टि हो सकती है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *