1005474853

गांव के कोतवाल की उसकी पुस्तैनी जमीन पर है नजर: पूरा गांव परेशान है, चौकीदार को हटाओ

1005474853

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीगढ़ निवासी फूल सिंह परिहार ने गांव के कोटवार मंगल सिंह परिहार पर जमीन पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में फूल सिंह परिहार ने बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के कोटवार मंगल सिंह परिहार ने जबरन कब्जा कर लिया है।

आरोप है कि विरोध करने पर कोटवार खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहता है कि “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता” और जान से मारने व मरवा देने की धमकी देता है।पीड़ित का कहना है कि उसके परिवार के पास आजीविका का यही एकमात्र साधन है और इसी जमीन पर उनका जीवन-यापन निर्भर है।

ऐसे में जमीन पर कब्जे से परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।फूल सिंह परिहार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस चौकीदार से पूरा गांव परेशान है, इसका पंचनामा भी उसके द्वारा दिया गया है, जिसके चलते इस चौकीदार को हटाओ और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसकी जमीन से अवैध कब्जा हटाकर उसे वापस दिलाया जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *